कानपुर, 24 जून 2025: नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज में चल रही 27वीं नेशनल डेफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप और 10वीं नेशनल डेफ जूनियर-सब जूनिय...
कानपुर, 24 जून 2025:
नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज में चल रही 27वीं नेशनल डेफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप और 10वीं नेशनल डेफ जूनियर-सब जूनियर चैंपियनशिप का भव्य समापन समारोह सोमवार को संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में पंजाब ने कुल प्रदर्शन के आधार पर ऑल ओवर चैंपियन का खिताब हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दो रजत और दो कांस्य पदक जीते, साथ ही ताइक्वांडो स्पर्धा में तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक अर्जित किए।
सभी विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। दिल्ली से करणदीप और अदिति को व्यक्तिगत विजेताओं में चुना गया, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

कोई टिप्पणी नहीं