Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

बंकर से ही खामेनेई ने किया जीत का ऐलान, कहा- ईरान ने इजराइल को जंग में हराया

ईरान-इजराइल युद्ध में सीजफायर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर ने पहली बार देश की जनता को संबोधित किया है. उन्होंने अपने संबोधन में ईरान की ...


ईरान-इजराइल युद्ध में सीजफायर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर ने पहली बार देश की जनता को संबोधित किया है. उन्होंने अपने संबोधन में ईरान की जनता को जीत की बधाई दी. साथ ही कहा कि ईरान ने जायनी दुश्मन को ध्वस्त कर दिया है.


24 जून को सुप्रीम लीडर ने कहा था, “जो लोग ईरानी लोगों और उनके इतिहास को जानते हैं, वे जानते हैं कि ईरानी राष्ट्र आत्मसमर्पण करने वाला राष्ट्र नहीं है.” ये ट्रंप के उस धमकी का जवाब था जिसमें कहा गया था कि ईरान अनकंडीशनल सरेंडर करे. उन्होंने आगे कहा, “इस सारे हंगामे और दावों के कारण, इस्लामी गणराज्य के प्रहारों के तहत ज़ायोनी शासन को व्यावहारिक रूप से उखाड़ फेंका गया और कुचल दिया गया.”


इजराइल की हार के डर से अमेरिका जंग में कूदा


अयातुल्ला अली खामेनेई का दावा है कि अमेरिका ने युद्ध में इसलिए प्रवेश किया क्योंकि उसे लगा कि अगर वह ऐसा नहीं करता तो इजरायल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा. हालांकि, इस युद्ध से उसे कुछ हासिल नहीं हुआ. खामेनेई ने आगे कहा कि यहां भी, इस्लामिक रिपब्लिक विजयी हुआ और बदले में अमेरिका के चेहरे पर जोरदार तमाचा मारा.


 

रेडी टू अटैक मोड में ईरान


वहीं कुछ खबरों में दावा किया गया है कि ईरान रेडी टू अटैक मोड में हैं. ईरान को अभी भी अपने सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमलों का डर है. ईरान के सैन्य अधिकारी पहले ही कह चुके हैं कि अगर फिर से हमला हुआ, तो हम जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ऐसे इस लिए किए जा रहा है क्योंकि कुछ पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और वह इसे फिर से शुरू कर सकता है. वहीं इजराइल के कुछ अधिकारियों ने भी इस बात के संदेश दिए है कि ईरान के ऊपर वह फिर हमला कर सकते हैं.




कोई टिप्पणी नहीं