संगठन में सैकड़ों व्यापारियों नी ली सदस्यता
Gaurav Garg has been made the District President of the Western Uttar Pradesh United Business Board,
दैनिक सरोकार ! निशांत शर्मा / गाजियाबाद : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल (पंजीकृत)के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा द्वारा गाजियाबाद निवासी समाजसेवी गौरव गर्ग को पश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का गाजियाबाद जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को अंगीठी रेस्टोरेंट नवयुग मार्केट स्थित संगठन द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया ।
प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा मौजूद रहे प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आशु वर्मा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव गर्ग को नियुक्ति पत्र देकर संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी। इसी क्रम में शहर के सैकड़ों व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराई गई।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल जैसे बड़े संगठन से जुड़कर वह व्यापारियों की और अच्छे से सेवा कर पाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा जी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में बाजार संगठन बनाकर व्यापारियों को संगठित करने के लक्ष्य प्राप्त करेंगे कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मौजूद राकेश शर्मा, मनोज गोयल, सुमेर सिंह, पीयूष वशिष्ठ, चौधरी सरताज, विजयराठी, संजय त्यागी, धर्मेंद्र मलिक, संजीवचौधरी, विमलशर्मा, कमल शर्मा, मोनू चौधरी, इमरान मलिक, आलोक पांडे, दीपक वत्स व अन्य लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें