दैनिक सरोकार ! देव कुमार , भुवनेश्वर : बीजू जनता दल से शनिवार को इस्तीफा देने वाले जयदेव विधायक अरविंद ढाली रविवार को भाजपा में शामिल हो ...
दैनिक सरोकार ! देव कुमार ,
भुवनेश्वर : बीजू जनता दल से शनिवार को इस्तीफा देने वाले जयदेव विधायक अरविंद ढाली रविवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह भुवनेश्वर में पार्टी के राज्य कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए।
उन्होंने प्रदेश चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल और सांसद अपराजिता षड़ंगी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ बीजेडी के पूर्व विधायक मुकुंद सोढ़ी भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक 1992 में मालकानगिरी विधानसभा सीट के उपचुनाव में अरविंद ढाली ने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। बाद में वह 1995 और 2000 में,उसी सीट से भाजपा के ही टिकट पर विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। बीजद-भाजपा गठबंधन टूटने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। वह बीजद में शामिल हो गए और 2009 और 2019 में जयदेव विधानसभा सीट जीती।
यहां उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों बीजू जनता दल के कई विधायक एवं नेता पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं। इसमें गोपालपुर के विधायक प्रदीप पाणिग्रही, पूर्व मंत्री देवाशीष नायक, चिलका के मौजूदा विधायक प्रशांत जगदेव जैसे कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।
चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने की प्रक्रिया बदस्तूर जारी रहने के बीच भाजपा नेताओं ने कहा है कि ओडिशा में अगली सरकार भाजपा की बनने वाली है, क्योंकि पार्टी की रीति नीति से नाराजगी जाहिर करते हुए नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं