गाजियाबाद, 1 अक्टूबर 2026: वरिष्ठ नागरिक एवं पत्रकार पंकज शर्मा के पिता स्वर्गीय राकेश शर्मा की तेरहवीं का कार्यक्रम गार्डन एन्क्लेव, संजय न...
गाजियाबाद, 1 अक्टूबर 2026: वरिष्ठ नागरिक एवं पत्रकार पंकज शर्मा के पिता स्वर्गीय राकेश शर्मा की तेरहवीं का कार्यक्रम गार्डन एन्क्लेव, संजय नगर स्थित उनके निज निवास पर श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग कार्यक्रम में पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद पंडित ने गरुड़ पुराण का पाठ किया और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, नगर पालिका परिषद पिलखुवा अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी विभु बंसल, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संयोजक राकेश शर्मा, मुरादनगर विधानसभा से प्रत्याशी संजीव शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदर्शन शर्मा, सचिन शर्मा, दीपक शर्मा, हरीश पंडित, नितेश पाल और गणेश पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने परिवार को सांत्वना देते हुए पिता के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
इस अवसर पर पत्रकार जगत की ओर से भी बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पत्रकार अपूर्व चौधरी के नेतृत्व में ललित चौधरी, विशाल शर्मा, ज्ञान भारद्वाज, मनोज प्रजापति, एसके रस्तोगी, विकास सिंह, सन्नी मलिक और अमरजीत सिंह सहित अनेक पत्रकार कार्यक्रम में पहुंचे।
पत्रकारों ने कहा कि पंकज शर्मा हमेशा सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और इस कठिन समय में पूरा पत्रकार परिवार उनके साथ है। अंत में पत्रकार पंकज शर्मा एवं समस्त शर्मा परिवार ने तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों, रिश्तेदारों और मित्रों का आभार व्यक्त किया।


.jpeg)


कोई टिप्पणी नहीं