Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भरथना में police encounter में दो शातिर गिरफ्तार, Etawah loot snatching case में एक आरोपी के पैर में गोली लगी

भरथना/इटावा, 5 मई 2026 : Etawah के भरथना क्षेत्र में police encounter के दौरान लूट और छिनैती की घटनाओं में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को गिर...

भरथना/इटावा, 5 मई 2026 : Etawah के भरथना क्षेत्र में police encounter के दौरान लूट और छिनैती की घटनाओं में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार 4/5 मई की रात घसारा तिराहा के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। घायल अभियुक्त की पहचान विश्वनाथ उर्फ बीपी निवासी कुमराहन (थाना इकदिल) के रूप में हुई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा आरोपी ऋतिक कुमार उर्फ डैनी निवासी गौतला (थाना अछल्दा, औरैया) है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे (.315 बोर), 6 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस, ₹53,700 नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 27 अप्रैल को किराना व्यापारी से छिनैती की घटना कबूल की है। पुलिस के अनुसार विश्वनाथ पर 17 और ऋतिक पर 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं