Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भरथना में अनियंत्रित कार घर में घुसी, एक की मौत, चार गंभीर घायल

संदीप पाल/भरथना/इटावा, 06 फरवरी 2026 : इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ती...

संदीप पाल/भरथना/इटावा, 06 फरवरी 2026 : इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार तीन दुकानों को तोड़ते हुए एक मकान में जा घुसी। हादसे के समय कार में पांच युवक सवार थे, जो बिधूना से इटावा की ओर शादी समारोह से लौट रहे थे। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। नियंत्रण खोने के बाद कार पहले सड़क किनारे स्थित तीन दुकानों से टकराई, फिर एक विद्युत पोल और सरकारी नल को क्षतिग्रस्त करते हुए सीधे मकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया और कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा भरथना थाना क्षेत्र अंतर्गत इटावा-कन्नौज हाईवे पर मंदिर दान सहाय के पास हुआ। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही दुर्घटना का कारण प्रतीत हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं