रोहिणी/दिल्ली, 22 जनवरी 2026 : दिल्ली के रोहिणी स्थित तितिक्षा पब्लिक स्कूल, सेक्टर-11 में 12वीं नेशनल तांग सू डू चैंपियनशिप 2025-26 का आय...
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन तकनीकी अध्यक्ष मास्टर देवेंद्र दत्त गौड़ के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मुकाबले सुव्यवस्थित ढंग से विभिन्न एरेना में संपन्न हुए। चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि पद्म भूषण से सम्मानित महान पहलवान महाबली सतपाल उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों को जीवन निर्माण का आधार बताते हुए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में तितिक्षा पब्लिक स्कूल की हेड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन कविता दुडेजा ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय खेल आयोजन युवाओं में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करते हैं।
इस अवसर पर ITF तांग सू डू स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष लव सहरावत ने टूर्नामेंट की उपलब्धियों और देशभर में तांग सू डू खेल की बढ़ती लोकप्रियता पर प्रकाश डाला। तीन दिवसीय यह चैंपियनशिप मार्शल आर्ट्स, अनुशासन, एकता और खेल उत्कृष्टता का प्रतीक बनकर उभरी और भविष्य के राष्ट्रीय आयोजनों के लिए एक मजबूत आधार स्थापित कर गई।








कोई टिप्पणी नहीं