Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

गाजियाबाद में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, सिपाही शहीद

  गाजियाबाद, 24 मई: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित नहाल गांव में शुक्रवार को वांटेड गैंगस्टर कादिर पुत्र खुर्शीद को पकड़ने गई नोएडा फ...

 


गाजियाबाद, 24 मई:


गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित नहाल गांव में शुक्रवार को वांटेड गैंगस्टर कादिर पुत्र खुर्शीद को पकड़ने गई नोएडा फेस-3 थाना पुलिस टीम पर उसके परिजनों और साथियों ने अचानक पत्थरबाजी और फायरिंग कर दी। इस हमले में सिपाही सौरव देशवाल के सिर में गोली लग गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।




नोएडा डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि कादिर के खिलाफ 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं। वह मसूरी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है और थाना फेस-3 में दर्ज बीएनएस की धारा 303(2) के मामले में वांछित था।




पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था, तभी हमला हुआ। हालात पर काबू पाने के बाद पुलिस ने कादिर को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। पूरे मामले की जांच जारी है और हमलावरों की पहचान की जा रही है।











कोई टिप्पणी नहीं

Popular Posts