दैनिक सरोकार ! ऋषभ देव शर्मा _
गौतमबुद्ध नगर : जनपद में घटित अग्निकांडों की घटनाओं को न्यून करने व उनके प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी एक्शन में हैं। नगर मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्र और मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे की अगुवाई में बनी टीम औद्योगिक इकाइयों का संयुक्त भौतिक सत्यापन कर रही है।
इसी क्रम में बुधवार को सूरजपुर ग्रेटर नोएडा स्थित मैसेज गंगा पॉलिएस्टर लिमिटेड, साइट-सी का निरीक्षण किया गया। फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन और कारखाना विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कंपनी की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया गया।
नगर मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्र ने बताया कि यदि किसी भी फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की कमी पाई जाती है, तो संबंधित प्रबंधन को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। सभी कमियों की जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी और उन्हें दूर कराना अनिवार्य होगा।
प्रशासन का यह अभियान जनपद में औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।
0 टिप्पणियाँ